बिसवां। कोतवाली बिसवां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के भोलागंज गांव निवासी गोकुल (20) बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे अपने साथी लालू पुत्र रघु के साथ अपने ननिहाल विरई पुरवा बाइक से जा रहा था। तभी मढिया सेमरी के पास सांडा की तरफ से आ रहे दुग्ध वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें गोकुल की मौके पर मौत हो गई। वहीं लालू बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।