महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवारों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे, लेकिन वह टूट गया।
सुदौली निवासी अंकित रावत (18) अपने दोस्तों मोहल्ला ठाकुरपुर निवासी दिलीप कुमार (20) व सरस्वती देवी (50) के साथ बाइक से जा रहा था। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर सेमरा मोड़ के पास उनकी बाइक को सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग जख्मी हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी में महमूदाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने अंकित और दिलीप कुमार को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया है।