जहांगीराबाद/रेउसा। सदरपुर के जहांगीराबाद में पिकअप और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, वहीं पुत्र जख्मी हो गए। रेउसा क्षेत्र के करसेवरा मजरा शिवपुरी गांव निवासी रजनीश कुमार (30) अपने पिता केशवराम (65 ) के साथ एक बाइक पर सवार होकर बुधवार दोपहर में सदरपुर क्षेत्र के देबियापुर किसी आवश्यक काम से आ रहे थे। बिसवां से रेउसा की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया। जहां से केशवराम को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान केशवराम की मौत हो गई।