फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शाहजहांपुर जाने को दे रहे ढाई गुना किराया

Mon, 10 Jul 2023 07:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों तक नहीं होगा संचालन, गोंडा जाने वाली भी दो ट्रेनें भी निरस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। सीतापुर सिटी से चलने वाली चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसमें शाहजहांपुर और गोंडा जाने वाली दो-दो ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेन न चलने के कारण शाहजहांपुर जाने वाले यात्रियों को ढाई गुना किराया झेलना पड़ रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में पड़ने वाले औड़िहार जंक्शन के स्टेशन पर यार्ड का काम चल रहा है। इसके कारण सोमवार 10 जुलाई से 13 जुलाई तक सीतापुर से शाहजहांपुर चलने वाली अप-डाउन ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। सोमवार को स्टेशन पर आए लोग जानकारी मिलते ही लौट गए। उनको ढाई गुना अधिक किराया लगाकर बस से यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

रोज 250 यात्री जाते हैं शाहजहांपुर
रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब ढाई सौ सवारियां शाहजहांपुर जाती हैं। ट्रेन से शाहजहांपुर का किराया 50 रुपये है। वहीं बस से इसका किराया 125 रुपये है। श्याम कुमार ने बताया कि वह शाहजहांपुर अपनी ससुराल जाने के लिए आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि अब उनको बस से सफर करना पड़ेगा। उनको इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि ट्रेनों का संचालन बंद है।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर अरशद ने बताया कि तीन दिनों तक लोगों को समस्या होगी। उच्च स्तर से संचालन बंद किया गया है।
इनसेट
गोंडा के लिए नहीं कोई सीधी बस
गोंडा जाने के लिए वैसे तो सीतापुर से कम ही यात्री जाते हैं। लेकिन जिनको भी गोंडा जाना है। उनके लिए बस की सीधी सेवा नहीं है। वहां जाने के लिए यात्री को बहराइच होकर गोंडा जाना होगा। सिर्फ बहराइच तक जाने के लिए यात्री को 138 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें