फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मनमुताबिक स्थान से परिवहन की बसें भर रहीं सवारियां, जोखिम भरा सफर

Tue, 16 May 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर के अटरिया कस्बे में हाइवे पर रोडवेज बस में चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ की सीमा पर स्थित अटरिया कस्बे में बस अड्डा न होने से स्थानीय लोगों को हर दिन समस्या उठानी पड़ती है। स्टॉप के नाम पर यहां कोई स्थान तक निर्धारित नहीं, जहां बसों को रोका जाए। ऐसे में बस चालक मनमुताबिक स्थान पर रोक कर अपनी मर्जी से सवारियां भरते हैं। क्षेत्र में करीब 40 हजार की आबादी है। जिसमें आधे लोग रोजगार के लिए जिला मुख्यालय तो वहीं आधे लोग रोजगार के लिए लखनऊ की ओर प्रतिदिन सफर करते हैं। लेकिन सरकारी बसों से सफर कम ही कर पाते हैं। अधिकतर बसें यहां पर रुकती ही नहीं हैं। परिवहन बसें न मिलने के कारण लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सुशील ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं। रोज लखनऊ जाना होता है। लेकिन परिवहन की बसों से सफर नहीं करते हैं। हाथ देने के बाद भी रुकती नहीं हैं। इसलिए निजी वाहनों के जरिए सफर करते हैं। आलोक ने बताया कि बसें नेशनल हाइवे 24 पर कहीं भी रुक जाती हैं। ऐसे में बस पकड़ने के चक्कर में कई लोग चोटिल भी हो जाते हैं। स्टैंड न होने के चलते उनको घंटों चौराहे पर खड़ा रहना पड़ता है।


डग्गामार की होती है चांदी
जब अधिकांश बसें यहां नहीं रुकती हैं तो निजी डग्गामार वाहन चालकों की चांदी हो जाती है। वे कस्बे से लोगों को सीतापुर मुख्यालय और लखनऊ मन मुताबिक तरीके से लेकर जाते हैं। एक ही वाहन में क्षमता से अधिक यात्रियों को भर लिया जाता है। वहीं चालक अपनी इच्छानुसार मनमुताबिक किराया भी लेते हैं।
विज्ञापन



टोल पर रुकती हैं बसें
एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि अटरिया कस्बे में बसों का स्टॉपेज है। लेकिन सिधौली में बस अड्डा होने कारण वहां पर स्टॉप नहीं बनाया गया है। टोल पर बसों को रोके जाने के निर्देश हैं। जहां सवारियां खड़े होकर इंतजार कर सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें