फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दिनदहाड़े युवती के कत्ल से बाजनगर में दहशत

Sat, 06 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। भतीजी को दिनदहाड़े मौत के घाट उतारने की वारदात से बाजनगर गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और लोग भयभीत हो गए। घटना का पता चलने पर एसपी घुले सुशीलचंद्रभान, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह, पिसावां के प्रभारी निरीक्षक कुशमेश सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी आवश्यक नमूने जुटाए।
विज्ञापन

... तो शुक्रवार को ही गांव आई थी संतरा
पुलिस का दावा है कि संतरा रूपचंद्र के साथ एक माह पहले ही गांव आ गई थी, लेकिन रूपचंद्र की मां गुड्डी देवी इसे गलत बताती हैं। गुड्डी देवी का कहना है कि संतरा शुक्रवार को ही गांव आई थी। रूपचंद्र के दो मकान हैं। एक मकान में उसकी पहली पत्नी और बच्चे रहते हैं, जबकि दूसरे मकान में गुड्डी अकेली रहती थी। गुड्डी वाले मकान में ही संतरा आई थी और यहीं से उसका चाचा घसीटते हुए ले गया और हत्या कर दी।

लोगों ने चिढ़ाया तो गुस्सा आ गया, पछतावा नहीं...
सूत्रों के मुताबिक श्यामू सिंह ने पुलिस को पूरी हकीकत बता दी। श्यामू का कहना था कि लोग दबी जुबान से रूपचंद्र और संतरा के साथ चले जाने की बात करते थे, लेकिन शुक्रवार को कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि वह गांव में ही आकर रहने लगे और तुम लोग कुछ नहीं कर पाए। इसी बात पर श्यामू को गुस्सा आ गया और उसने हत्या करने की ठान ली। श्यामू ने कहा कि जो किया ठीक किया, इस पर कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें