सदरपुर (सीतापुर)। एक जंगली जानवर के पग चिह्न दिखने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। लोग घरों से डरते हुए निकल रहे हैं। वन विभाग अभी तक यह पता नहीं लगा पाया है कि पग चिह्न किस जंगली जानवर के हैं। क्षेत्र के बेनी माधवपुर गांव निवासी कुछ ग्रामीणों ने एक जंगली जानवर को खेत से भागता हुआ देखा था। वन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए थे। काॅम्बिंग भी की गई लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। दो दिनों से लगातार लोग घर में डरकर बैठे हैं।
वन दरोगा अरविन्द सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी। पग चिह्न देखने से सिर्फ नाखून स्पष्ट हो रहे है। इससे लगता है कि वह कोई छोटा जंगली जानवर है। तेंदुआ नहीं लगता है। टीमें बनाकर काॅम्बिंग की जा रही है। लोगों केेे सतर्क रहने के लिए कहा गया है।