फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पंचायत उपचुनाव छह को

Thu, 17 Aug 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रधान के रिक्त चार पदों सहित पंचायत के 75 पदों पर उपचुनाव होगा। इसके लिए 22 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। छह सितंबर को मतदान और आठ सितंबर को मतगणना होगी। डीएम अनुज सिंह ने उपचुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के 16 ब्लॉकों में प्रधान के चार, बीडीसी का एक और सदस्य ग्राम पंचायत के 70 पद रिक्त हैं। इन पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। डीएम की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 23 अगस्त को 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर तीन तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके बाद इसी दिन तीन बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। छह सितंबर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। नामांकन और मतगणना का कार्य संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर होगा।

16 आरओ और 16 एआरओ नियुक्त
उपचुनाव कराने के लिए डीएम ने 16 निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और 16 सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) नियुक्त किए हैं। तीन आरओ और तीन एआरओ रिजर्व में नियुक्त किए गए हैं। आरओ संबंधित ब्लॉक में 18 अगस्त को उपचुनाव की सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे।
विज्ञापन


इन पदों पर होगा उपचुनाव
रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत लालपुर में प्रधान पद का उपचुनाव होगा। इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोड़वा धमधमपुर में भी प्रधान का चुनाव होगा। पहला ब्लॉक की ग्राम पंचायत संडौर और हरगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुलतानपुर के प्रधान पद का उपचुनाव होगा। बिसवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत मरसंडा के बीडीसी क्षेत्र संख्या 75 सदस्य क्षेत्र पंचायत को चुनाव होगा। साथ ही 16 ब्लॉकों में रिक्त 70 सदस्य ग्राम पंचायत का उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें