फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पहले दिन नहीं हो सकी धान खरीद की बोहनी

Wed, 02 Oct 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। अधूरी तैयारियों के बीच मंगलवार से धान की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन क्रय केंद्रों पर संसाधन ही नहीं पहुंच सके थे। इसके चलते पहले दिन खरीद की बोहनी तक नहीं हो सकी। कई केंद्रों से प्रभारी गायब रहे।
विज्ञापन

महमूदाबाद स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति में 16 व जयरामपुर तथा चांदपुर फ़रीदपुर में एक-एक क्रय केंद्र बनाया गया है। धान की खरीद एक अक्तूबर से 31 जनवरी तक होनी है। धान का समर्थन मूल्य 23 सौ रुपये प्रति क्विंटल व समर्थन मूल्य ए ग्रेड 2320 रुपये है।
धान क्रय केंद्र खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। पहले दिन किसी भी केंद्र पर धान खरीद के लिए बारदाना ही पूरा नहीं पहुंच सका है। केवल सभी केंद्रों पर काटा पहुंचे हैं। कहीं भी बोरी नहीं मिली। इसके लावा पंखा, बाल्टी आदि उपकरण नहीं पहुंचे हैं। धान खरीद वाले चबूतरों पर गेहूं, सरसों आदि फैला दिखाई दिया। पहले दिन केंद्रों से प्रभारी भी गायब रहे।महमूदाबाद क्षेत्र के किसी भी धान क्रय केंद्रों पर पहले दिन बोहनी तक नहीं हुई। सभी सेंटरों पर अव्यवस्था नजर आई।
विज्ञापन



नमी के चलते औने पौने दाम पर धान बेच रहे किसान
धान की फसल कटने लगी है लेकिन फसल में अभी नमी है। नमी के चलते किसान का धान सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं बिक पा रहा है। मानकों का हवाला देकर किसान को वापस कर दिया जाता है। मजबूरन अपनी धान की फसल किसान व्यापारियों के हाथों औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है।


जांच कर होगी कार्रवाई
सभी केंद्रों पर खरीद सामग्री भेजी गई है। अगर कहीं सामग्री नहीं पहुंची है तो इसकी जांच कराई जाएगी। केंद्रों से नदारद प्रभारी के मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। धान खरीद वाले चबूतरों पर जिन व्यापारियों ने अपना गल्ला फैला रखा है उन्हें नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

- ऋषभ जैन, सचिव मंडी समिति महमूदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें