कमलापुर। नेशनल हाईवे पर गोन नदी पुल के पास लखनऊ की तरफ से सीतापुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरकर खड्ड में गिर गया। ट्रक चालक ओमप्रकाश ने बताया कि वह सीतापुर से चावल लाद कर लखनऊ गए थे। बृहस्पतिवार को वापस आने के दौरान बारिश के कारण तीव्र मोड पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और खड्ड में गिर गया।