सीतापुर। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों को ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था के विरोध में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से दो नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के सेवारत एवं सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों को एक अक्तूबर से ऑफलाइन लेने पर रोक लगा दी गई है। जिससे सेवानिवृत्त बुजुर्ग पेंशनर्स को साइबर कैफे के चक्कर लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि विधायकों को ऑफलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावे पेश करने की छूट दी गई है। इसलिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों को भी ऑफलाइन किया जाएं। (संवाद)