फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडा (सीतापुर)। क्षेत्र में एक बैटरी रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके पुत्र समेत चालक को गंभीर चोट आई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

बिसवां मार्ग पर लहसा पुलिया के पास एक बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। दुर्घटना में सकरन थाना क्षेत्र के रेन्धौरा गांव के निवासी मिश्रीलाल (58) की रिक्शे के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र लालाराम और चालक रामकिशुन निवासी जालिमपुर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिसवां ले जाया गया है। कोतवाल बिसवां मनीष सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें