सीतापुर। जिले में कोरोना की रफ्तार काफी हद तक कम हो गई है। शुक्रवार को महज एक केस पॉजिटिव आया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि कोरोना करीब समाप्ति की ओर है। जिले में अब महज 26 एक्टिव केस बचे हैं। तीन मरीज जिला अस्पताल के एल-टू अस्पताल में भर्ती हैं। 12 मरीज होम क्वारंटीन हैं।