कोतवाली क्षेत्र के अवस्थी टोला निवासी बंशी (65) का शव सोमवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना को लेकर पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।