फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अफसरों ने सुनीं शिकायतें, 50 का किया समाधान

Tue, 13 Aug 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिजली विभाग की तरफ से सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अफसरों के सामने 100 से अधिक शिकायतें आईं। उनमें से करीब 50 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रत्येक सोमवार को बिजली विभाग की तरफ से संभव दिवस का आयोजन किया जाता है। इसके तहत अधीक्षण अभियंता से लेकर सभी अधिशासी अधिकारी व एसडीओ अपने-अपने कार्यालय में बैठकर शिकायतें सुनते हैं। इन शिकायतों का अलग से रिकार्ड भी रखा जाता है। शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने के बाद शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी भी दी जाती है।

अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने अपने कार्यालय में शिकायतें सुनीं। ज्यादातर शिकायतें मीटर की खराबी, बिल में गड़बड़ी व रीडिंग अधिक होने से संबंधित रहीं। इसी तरह बिसवां में अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने बिल संबंधी त्रुटियों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य शिकायतों का जल्द निस्तारण करने का उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें