रेउसा (सीतापुर)। तराई इलाके में शारदा व सरयू नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। अब कटान का खतरा मंडराने लगा है। इससे यहां के लोग काफी भयभीत है।
बिसवां तहसील के रेउसा इलाके में बह रही शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में दो दिन पहले अचानक वृद्धि हो गई थी। इसकी वजह से नदी के आसपास बह रहे नालों में पानी पहुंच गया था। अब जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। मंगलवार को नदियों का जलस्तर काफी घट गया है। जलस्तर घटने से लोगों को राहत मिल रही है। अब कटान का खतरा मंडराने लगा है।
इससे ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर भले ही घट रहा है लेकिन बाढ़ राहत परियोजनाओं का काम अपूर्ण है। कई दिनों से यहां पर कोई काम नहीं हो पा रहा है। अगर समय से काम पूरा नहीं हुआ तो इस बार भी बाढ़ का दंश झेलना पड़ सकता है। तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि पानी कम हो रहा है। बराबर पानी पर नजर रखी जा रही है।