फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फर्जीवाड़े में दो वीडीओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। ब्लॉक कसमंडा की ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। प्रधानों की शिकायत पर की गई जांच में फर्जी भुगतान व गबन की पुष्टि हुई है। डीडीओ ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दो ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्य भ्रष्टाचार के मकड़जाल में उलझकर रह गए हैं। ब्लॉक रामपुर मथुरा व गोंदलामऊ के बाद अब कसमंडा की तीन ग्राम पंचायतों में सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। अंधना के प्रधान लतीफ अहमद, दहैया प्रधान शैलेन्द्र कुमार व संधना के प्रधान धनपाल ने ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार तथा राम औतार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
डीडीओ के निर्देश पर बीडीओ कसमंडा ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता से जांच कराई।
जांच में अंधना से अमित ट्रेडर्स कड़बड़ा तंबौर को 1 लाख 93 हजार 365 रुपये का भुगतान किया जाना पाया गया। इसमें 15 हजार रुपये का भुगतान नल मिस्त्री को किया गया जो नियम विरुद्ध है। अवर अभियंता लघु सिंचाई अजय कुमार ने माप पुस्तिका में मौके पर कराए गए कार्य से अधिक का मापांकन कर दिया। अजय कुमार ने प्रधान व सचिव के साथ मिलकर 72 हजार 573 रुपये का गबन किया। शौचालय मरम्मत कार्य में तकनीकी सहायक विक्रम श्रीवास्तव ने माप पुस्तिका में जो मापाकंन दर्ज किया, वह मान्य नहीं है।
विज्ञापन

संधना के पंचायत भवन में टाइल्स व विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान न किए जाने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन 51 सौ रुपये का फर्जी भुगतान अमित ट्रेडर्स को किए जाने की पुष्टि सचिव ने की है। दहैया में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवॉल व दिव्यांग शौचालय मरम्मत कार्य में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है।
डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति ने जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार व राम औतार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में साक्ष्य सहित जवाब नहीं देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें