फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नौ मिनट का खेल, रश्मि पास, नीलकमल फेल

Wed, 19 Apr 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर निकाय चुनाव के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को हुई। इस दौरान सीतापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी को लेकर बनी ऊहापोह की स्थिति भी खत्म हो गई।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी ने पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल की बहू व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल को सपा का अधिकृत प्रत्याशी माना है। इसकी जानकारी मिलते ही रश्मि के समर्थकों में जोश की लहर दौड़ गई। वहीं सपा के सिंबल के साथ नामांकन दाखिल करने वालीं पूर्व विधायक राकेश राठौर की पत्नी नीलकमल राठौर समर्थकों के साथ बैठक कर अगला निर्णय लेंगी।

जिले की राजनीति में सोमवार को अद्भुत मामला सामने आया था। समाजवादी पार्टी ने रश्मि जायसवाल और नीलकमल राठौर को पार्टी का सिंबल जारी कर दिया था। दोनों ने ही सिंबल निर्वाचन अधिकारी के पास जमा कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद मामला निर्वाचन अधिकारी गौरव स्वरूप के पास पहुंचा। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसी दौरान रश्मि जायसवाल को सपा का अधिकृत प्रत्याशी माना गया। दरअसल, रश्मि ने नीलकमल राठौर से नौ मिनट पहले पार्टी का सिंबल निर्वाचन अधिकारी के पास जमा कर दिया था।
नीलकमल राठौर ने सिंबल बाद में जमा किया था। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक नील कमल राठौर ने दोपहर एक बजकर एक मिनट पर सिंबल जमा जमा लेकिन रश्मि जायसवाल ने 12.52 पर सिंबल जमा किया। इस तरह से नौ मिनट के अंतराल से पूरा खेल हो गया।

डीएम अनुज सिंह ने सोमवार को ही अमर उजाला से कहा था कि बाद में सिंबल जमा करने वाले प्रत्याशी के संबंधित अभिलेख में पूर्व में जारी किए गए सिंबल के निरस्त किए जाने का उल्लेख होना जरूरी होता है।
नीलकमल राठौर ने सिंबल बाद में दाखिल किया, लेकिन पूर्व में दाखिल सिंबल को निरस्त करने संबंधी कोई टिप्पणी इस पर पार्टी की ओर से दर्ज नहीं थी। ऐसे में पहले दाखिल किए गए सिंबल को ही वैध मानते हुए रश्मि जायसवाल को सपा का अधिकृत प्रत्याशी माना गया। इसकी जानकारी होते ही उनके समर्थकों में जोश आ गया।


नीलकमल ने पहले निर्दलीय के तौर पर भरा था नामांकन
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक और बात सामने आई। रश्मि जायसवाल ने जब रविवार को नामांकन दाखिल किया था, तो उन्होंने खुद को सपा का प्रत्याशी बताया था। नामांकन के साथ ही लिखकर दिया था कि निर्धारित समय सीमा में पार्टी का सिंबल जमा कर दिया जाएगा। दूसरी ओर नीलकमल राठौर ने नामांकन शनिवार को किया था, लेकिन इसमें सपा प्रत्याशी होने का उल्लेख नहीं था। बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उन्होंने नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें