सीतापुर। अत्यधिक लाइन लॉस वाले इलाकों में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए पावर कार्पोरेशन ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवानीपुर शहरी व पुराना सीतापुर क्षेत्र में नौ लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। उपखंड अधिकारी हिमांशु पटेल ने बताया कि कजियारा, दुर्गापुरवा, शास्त्रीनगर व ऊंचाटीला में छापे मारे गए। यहां गुफरान, इमरान, रिजवान, वीरेंद्र, रितिक, रामभरोसे, जयदेवी, मो. सफी और मो. सलीम को बिजली चोरी करते पाया गया। सभी के विरुद्ध विद्युत थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया गया।