फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आला, थर्मामीटर, बीपी मशीन भी नहीं, दर्जा पीएचसी का

Fri, 28 Apr 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर में संसाधन नहीं हैं। यहां पर न तो जांच की कोई प्राथमिक सुविधा है और न ही रात में डॉक्टर रुकते हैं। इससे यहां पर आने वाले मरीज परेशान होते हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेड, पंखा व इनवर्टर आदि की सुविधा नहीं है। आला, थर्मामीटर व बीपी मशीन भी नहीं है। डिलीवरी प्वाइंट उपलब्ध होने के कारण रात में अंधेरे में डिलीवरी कराई जाती है। इस स्वास्थ्य केंद्र में रात में कोई भी डॉक्टर रुकते नहीं हैं।
एक डॉक्टर दिन में रहते हैं बाकी का काम स्टाफ नर्स के द्वारा ही किया जा रहा है। बीएन मिश्रा, रामप्रकाश, रामलखन, ललित बाजपेई, कन्हैया लाल, इंद्रपाल, राम रतन, रामू राजवंशी आदि ने सीएमओ से शिकायत की है। सीएचसी अधीक्षक तंबौर डॉ. अनंत मिश्रा ने बताया कि यहां पर नियुक्त डॉक्टर मुक्ता भारती काफी समय से अनुपस्थित चल रही हैं। उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। इन्वर्टर व अन्य सामान स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें