फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एनआईए ने कपड़ा व्यापारी को उठाया

Wed, 22 Feb 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। टेरर फंडिंग की जांच में लगे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने महमूदाबाद कस्बे से मंगलवार सुबह एक कपड़ा व्यापारी को उठाया है। कपड़ा व्यापारी को उसके तीन दोस्तों के साथ बीते साल सितंबर में भी एटीएस ने उठाया था। तब पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। स्थानीय पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया है। महमूदाबाद कस्बे के कुरैशी मार्ग पर रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी की दुकान नई बाजार में है। मंगलवार सुबह लगभग दस बजे एनआईए की टीम ने उसे उसके घर से ही उठा लिया। कुछ ही देर में इसकी चर्चा पूरे इलाके में फैल गई। एनआईए की टीम पहुंचने के समय कपड़ा व्यापारी की मां घर में थी।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी को लेकर जब टीम चली गई तो कुछ देर बाद उसकी मां भी मकान में ताला डालकर चली गई। कपड़ा व्यापारी के पिता लखनऊ में संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। महमूदाबाद में एनआईए के छापे की जानकारी से कस्बे में सनसनी फैल गई। दोपहर बाद तक कपड़ा व्यापारी व उसके परिजनों के मोबाइल स्विचड ऑफ थे।
महमूदाबाद के कोतवाल विजयेंद्र सिंह ने एनआईए के छापे और किसी को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी होने से इनकार किया। व्यापारी की दुकान और मकान में ताला पड़़ा होने को लेकर वह कुछ नहीं बता सके। कपड़ा व्यापारी के पड़ोसी भी पूरे मामले पर बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले बीते 27 सितंबर को एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कपड़ा व्यापारी, उसके इमलिया व तेंदुआ में रहने वाले दो दोस्तों को पूछताछ के लिए पकड़ा था। तीन दिन तक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। तब पीएफआई से संबंध होने की आशंका में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें