फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रिक्शा चलाएंगी नीलकमल, पूनम दौड़ाएंगी पहिया

Fri, 21 Apr 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रहे सभी उम्मीदवारों को शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों को आयोग से आवंटित चुनाव निशान दिए गए, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को पैनल में उपलब्ध चुनाव निशान में से चिह्न आवंटित हुए हैं। भाजपा से बगावत करने वाली पूनम मिश्रा को पहिया तो सपा से बगावत कर मैदान में उतरी नीलकमल राठौर को रिक्शा चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन ने बताया कि सीतापुर नगर पालिका सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम मिश्रा को पहिया, नीलकमल राठौर को रिक्शा, श्रद्धा मिश्रा को जीप, राबिया खातून को हथौड़ा, पुष्पा देवी को अनार, किरन को पानी की बोतल, किरन वैश्य को लड़का-लड़की, किश्वर जहां को शटल चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।
भाजपा उम्मीदवार नेहा अवस्थी को पार्टी का चुनाव चिह्न कमल का फूल, सपा उम्मीदवार रश्मि जायसवाल को साइकिल, बसपा प्रत्याशी शबनम को हाथी और कांग्रेस की प्रत्याशी हरप्रीत कौर को हाथ का पंजा निशान दिया गया है। सुनीता को झाडू चुनाव चिह्न मिला है। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशी ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। अब चार मई को मतदान होगा, जबकि 13 मई को वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें