सीतापुर। अपहरण कर हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी पर पुलिस ने रासुका के तहत कार्रवाई की है। आरोपी जमानत पर रिहा होने का प्रयास कर रहा था। एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि मुस्तफाबाद निवासी मो. आजम ने 24 दिसम्बर 2021 को अपनी बहन व उसके प्रेमी का अपहरण कर हत्या कर दी थी। आरोपी को 30 दिसम्बर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना से लोक व्यवस्था प्रभावित हुई थी, पर्याप्त पुलिस बल लगाकर स्थिति सामान्य की गई। आरोपी के भाई और पिता पर पहले ही रासुका की कार्रवाई की गई है। (संवाद)