फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हरगांव में ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने की जगी उम्मीद

Sun, 05 Feb 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव में रेलवे क्राॅसिंग पर पांच साल से अटके ओवरब्रिज का निर्माण अब पूरा होने की उम्मीद जगी है। रेलवे ने अपने हिस्से के पिलर बनाने के लिए आम बजट में धनराशि जारी कर दी है। पिलर निर्माण में रेलवे दो करोड़ खर्च करेगा। उत्तर प्रदेश सेतु निगम पिलर पर बीम डालकर निर्माण पूरा करेगा। इस साल ओवरब्रिज चालू हो सकता है।
विज्ञापन


ओवरब्रिज बनने से सीतापुर-लखीमपुर के बीच सफर करने वाले राहगीरों को क्राॅसिंग बंद होने पर रुकना नहीं पड़ेगा। सीतापुर-लखीमपुर सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। फोरलेन सड़क बनाए जाने के दौरान पर हरगांव-ओयल समपार संख्या 99 पर ओवरब्रिज बनाने को मंजूरी दी गई थी। वर्ष 2018 में ओवरब्रिज का शिलान्यास किया गया था।
यह ओवरब्रिज उत्तर प्रदेश सेतु निगम व रेलवे को संयुक्त रूप से बनाना है। रेलवे को कुछ हिस्सा (पिलर) बनाने हैं। सेतु निगम अपने हिस्से का कार्य करा रहा है। इस बीच कभी पेड़ काटने तो कभी अन्य किसी वजह से निर्माण कार्य में अड़चनें आने से ओवरब्रिज अधूरा पड़ा है। केंद्र सरकार ने आम बजट में इस ओवरब्रिज के लिए धनराशि आवंटित की है।
विज्ञापन

स्टीमेट को रिवाइज कर रेलवे ने तीन करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वर्ष 2023-24 में प्रस्तावित परिव्यय दो करोड़ तय किया गया है। इससे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने की उम्मीद जगी है।

ओवरब्रिज के पास हो चुके हैं कई हादसे
सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के एक तरफ किनारे गहरा तालाब है। रात के अंधेेरे या सामने से अचानक वाहन आने पर बेकाबू होकर सीतापुर की ओर आने वाले वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। दिसंबर 2022 में गन्ना लेकर हरगांव मिल आ रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई थी। जनवरी 2022 में लखनऊ जाते समय धौरहरा सीओ का वाहन सड़क किनारे खड्ड में पलट गया गया था। हादसे में सीओ समेत तीन पुलसकर्मी जख्मी हुए थे। नवंबर 2022 में गेहूं लदा ट्रक पलट गया था। कई हादसे यहां हो चुके हैं। ओवरब्रिज बनने से हादसों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें