कमलापुर (सीतापुर)। सभा लगाकर धर्म परिवर्तन की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।थाना क्षेत्र के गांव हरिहपुर में काफी दिनों से धर्म परिवर्तन का काम चल रहा था। क्षेत्र के सत्य प्रकाश ने सोशल मीडिया पर शिकायत करते हुए बताया कि गरीबों को लालच देकर इसाई बनाया जा रहा है। उनको बीमारियों को ठीक करने का बहाना बनाकर प्रार्थना सभा में बुलाया जाता है। उसके बाद उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
गांव के एक युवक ने बताया कि गांव में रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत मिली थी। मौके पर टीम को भेज कर जांच की गई है।