फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रक से टकराई बाइक, छात्रा की गई जान

Sat, 04 Feb 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तम्बौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ट्रक को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी मानसी द्विवेदी (16) शुक्रवार सुबह गांव के युवक के साथ बाइक से कस्बे के गांजर इंटर कॉलेज जा रही थी। लहरपुर मार्ग पर सुल्तानपुर के पास गन्ने से भरे ट्रक से टकरा गई। जिसमें युवक को मामूली चोटें आईं। वहीं मानसी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गय। जहां से डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। मृतक कक्षा 10 की छात्रा थी। एसओ सुरेश पटेल ने बताया कि ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें