फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक की मौत के मामले में पत्नी समेत चार पर हत्या का केस

Fri, 03 Feb 2023 09:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थाना तालगांव क्षेत्र में ससुराल आए युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला दबाने की पुष्टि हुई है। वहीं शरीर पर अन्य चोटों के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन


क्षेत्र के रिखौना निवासी रजनी की शादी आठ माह पहलेे लखीमपुर थाना फरधान के नयागांव निवासी निंजेश(22) से हुई थी। रजनी काफी समय से मायके में रह रही थी। 25 जनवरी को निंजेश अपनी पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल आया था। सोमवार रात युवक का पत्नी से विवाद हो गया था। मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर निंजेश का शव पेड़ से लटकता मिला।
मृतक के पिता संदीप ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक की पत्नी, सास, ससुर और साढू पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसओ वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला दबने से युवक की मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर कहीं और जख्म नहीं मिले हैं। केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें