फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निवेशकों ने घेरा सहारा इंडिया का कार्यालय

Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सहारा निवेशकों ने धरना प्रदर्शन के 26वें दिन बुधवार को आर्य नगर स्थित सहारा इंडिया कार्यालय का घेराव करके नारेबाजी की। इस मौके पर संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि लड़ाई आर-पार की लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि आंदोलन में सफलता के लिए हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना है। सीतापुर से उठाई गई आवाज अन्य प्रदेशों में भी फ़ैल रही है। इस दौरान नवल किशोर मिश्रा, निर्मल सिंह, नीरज त्रिपाठी,प्रदीप अवस्थी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें