फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उच्चकों ने सराफा की दुकान से उड़ाए दो लाख के गहने

Wed, 01 Feb 2023 08:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को उच्चकों ने सराफा की दुकान से गहने पार कर दिए। दिनदहाड़े हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के रमुवापुर गांव निवासी कोमल वर्मा की देबियापुर चौराहे पर सराफा की दुकान है। मंगलवार दोपहर ढाई बजे दुकान पर दो महिलाएं आईं। उनके साथ एक पुरुष भी था। महिलाओं ने दुकानदार कोमल वर्मा से चांदी की बिछिया व सोने की बाली आदि दिखाने की बात कही। जब वह जेवर दिखाने लगा तो महिलाओं ने चेन दिखाने की बात कही। व्यापारी दूसरी सराफा की दुकान से कुछ चेन लेने के लिए चला गया।
इस दौरान उसकी दुकान पर उसका पुत्र अमन (11) बैठा था। जब वह वापस आया तो वह तीनों लोग गायब थे। उसके साथ ही सोने की दो बाली, दो अंगूठी व एक लाॅकेट भी गायब था। उच्चकों की सारी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने बताया कि गहनों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चुराकर कोतवाली के सामने से निकल गया चोर
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रैक्टर चोरी हो गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। नगर के मोहल्ला गन्नी टोला निवासी अभिषेक कुमार का ट्रैक्टर उसकी दुकान के सामने खड़ा था। रात में चोरों ने उसे पार कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर ट्रैक्टर को चुराकर कोतवाली के सामने से निकाला गया। चोर केसरीगंज चौराहे से होते हुए तहसील गेट तक गया, जो सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें