रेउसा/सीतापुर। ग्राम पंचायत ईंटगांव में खड़ंजा निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को कार्य ठप कराते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीण मानकों के अनुरूप कार्य कराने की मांग कर रहे हैं।
ब्लॉक रेउसा की ग्राम पंचायत ईंटगांव में पुलिया से कोटेदार बनवारी के घर तक खड़ंजा लगवाया जा रहा है। लगभग 450 मीटर के निर्माणाधीन कार्य में ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्य रुकवाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण बनवारी, अवधेश, विजय कुमार, हरेश कुमार, अनुज, संतोष, अक्षय कुमार आदि ने ठेकेदार पर पीला ईंट लगवाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि मानक के अनुसार कार्य कराया जाए।