फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नदी के बाहर आया घड़ियाल, दहशत

Sun, 29 Jan 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद/सीतापुर। केवानी नदी के तट पर आए दिन घड़ियाल दिखने से इलाके में दहशत है। रविवार को फिर एक घड़ियाल नदी के बाहर आ गया। घड़ियाल देख अफरातफरी मच गई। वन विभाग के अफसर जानकारी के बाद भी बेपरवाह हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


सदरपुर थाना क्षेत्र में बजेहरा गांव के निकट बहने वाली केवनी नदी में इन दिनों कई घड़ियाल आ गए हैं। अक्सर ये घड़ियाल नदी से बाहर निकल आते हैं। गत 27 जनवरी को एक घड़ियाल खेत में आराम फरमाता देखा गया था। रविवार दोपहर उसी जगह फिर एक घड़ियाल नदी से बाहर आ गया। इससे नदी में अपने मवेशी नहला रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हलचल बढ़ने से घड़ियाल नदी में चला गया। सूचना के बाद वन विभाग का माली मौके पर पहुंचा। उसने घड़ियाल को नदी में तैरते हुए देखा। इसके बाद नाव की व्यवस्था करने का कहकर चला गया।
विज्ञापन

रेंजर अहमद कमाल सिद्दीकी ने बताया कि वह जलीय जंतु है, जल में ही रहेगा। धूप सेंकने बाहर आ गया होगा। अगर कोई जोखिम का मामला है तो मछुआरों से बात कर घड़ियाल को पकड़ने का इंतजाम किया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें