रेउसा/कुतुबनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्राें में महिला सहित दो लोगों के शव फंदे से लटकते मिले। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। थाना थानगांव के मंगलपुरवा मजरा राजपुर क्योटाना गांव निवासी लक्ष्मी देवी (24) का शव रविवार को उसके घर में लटकता पाया गया।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ अजय रावत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पिसावां थाना क्षेत्र के देवगंवा निवासी आदर्श सिंह (18) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह अपने घर आया था। शनिवार को वह अपने घर से निकला था।
सुबह तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रविवार को उसका शव ग्राम गड़ासा पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। चौकी प्रभारी ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।