फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर 11 साल बाद भाजपा का कब्जा

Mon, 30 Jan 2023 01:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद पर भाजपा 11 साल बाद आखिरकार काबिज होने में कामयाब हो गई। गुंजन चौधरी को अध्यक्ष और बीएम गुप्ता को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है। दस में से आठ निदेशक भी भाजपा के कार्यकर्ता ही निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


सहकारिता चुनावों का बिगुल बज चुका है। वर्ष 2018 में सूबे में सरकार तो भाजपा की थी लेकिन फिर भी सहकारिता चुनावों में कई जगह भाजपा जीत हासिल नहीं कर पाई थी। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर वर्ष 2012 से कांग्रेस ही काबिज थी। तब रामपाल सिंह अध्यक्ष बने थे और 2018 के चुनाव में उनकी पत्नी अध्यक्ष चुनी गईं।
इस बार सहकारिता चुनावों की बागडोर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने संभाली। 27 जनवरी को हुए अर्बन कोऑपरेटिव के चुनाव में भाजपा सफल रही। अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता शरद चौधरी की पत्नी गुंजन चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक बृज मोहन गुप्ता को उपाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

ओम प्रकाश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, प्रीति टंडन, कमल नयन आर्य, जय प्रकाश राठौर, श्याम प्रकाश जायसवाल, मधु जायसवाल और रामपाल सिंह को निदेशक चुना गया है। बैंक के सचिव भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया जिलाधिकारी की ओर से नामित चुनाव अधिकारी बीडीओ खैराबाद चंद्रभान की देखरेख में पूरी की गई। निर्वाचन के बाद चुनाव अधिकारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा की मौजूदगी में सभी को निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें