फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Sun, 29 Jan 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विकास भवन स्थित सभागार में सीडीओ अक्षत वर्मा की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक परियोजनाओं की शनिवार को समीक्षा बैठक हुई। जिन कार्यों में प्रगति धीमी है, उन पर असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि जो परियोजना में प्रस्तावित और आवंटित कार्यों को करने में सक्षम नहीं हैं, वे प्रस्तावित कार्य के लिए आवंटित धनराशि को वापस कर दें। जिससे किसी और से समय रहते कार्यों को करवाया जा सके। उन्होंने 84 कोसी परिक्रमा से संबंधित लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सीताकुंड में रैन बसेरा निर्माण संबंधी चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी करने के साथ पर्यटन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्य के लिए बजट की मांग किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। जिन परियोजनाओं में बाउंड्रीवॉल निर्माण संबंधित कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। उनको तत्काल पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बने हुए हैं, वहां बिजली कनेक्शन संबंधित लंबित कार्य को पूर्ण करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें