फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बच्चों को स्कूल जरूर भेजें

Mon, 15 Jan 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। विकासखंड ऐलिया में रविवार को स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने विभागों के निर्देशों को पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर व काजी कमालपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नुक्कड नाटकों के जरिए लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने दीक्षा एप, रीड एलांग एप, निपुण लक्ष्य एप, स्विफ्ट चैट एप, डीबीटी, ऑपेरशन कायाकल्प के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संदेश दिया कि अभिभावक बच्चों को विद्यालय न भेजकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सरकार की तरफ से ड्रेस के लिए डीबीटी के माध्यम से खाते में राशि जमा कराई जा रही है। बच्चों को ड्रेस में स्कूल भेजें। कार्यक्रम में एआरपी एलिया बृजेश चतुर्वेदी, नितिन त्रिवेदी, रईस अहमद, संविलयन विद्यालय इमलिया सुल्तानपुर की प्रधानाध्यापिका रक्षा शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद शकील सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें