फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मुस्लिम युवती ने मंदिर में किया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवता (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से विवाह कर लिया। दोनों में काफी समय से प्रेम संबंध था, लेकिन उनके परिजन नहीं मान रहे थे। थाना तंबौर के गांव पचुरखी निवासी प्रिंस गुप्ता काफी दिनों से हरिद्वार में रह रहा था। इसी बीच प्रिंस की मुलाकात शाहजहांपुर के कटरा निवासी आफरीन से हो गई। दोनों में प्रेम हो गया। सोमवार को दोनों रेउसा आए। जहां सेवता कस्बे में स्थित मां सोनासारि देवी मंदिर में उन्होंने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली। युवती ने बताया कि उसके परिजन विवाह नहीं होने दे रहे थे। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के संदीप, दिनेश, राजू आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें