फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य गंभीर

Sat, 05 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। हरदोई-मिश्रिख मार्ग पर शनिवार रात नरसिंघौली पुलिया के पास एक बाइक सवार तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर श्यामदास वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर पहचान में जुटी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें