फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ज्यादा मरीजों का आभा एप पर कराया जाएगा पंजीकरण

Mon, 18 Mar 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाते मरीज व तीमारदार।
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को आभा एप से जोडऩे की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए इंटरनेट की व्यवस्था के साथ ही मैनपॉवर बढ़ा दी गई है। आने वाले मरीजों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस एप की खासियत यह है एक बार मरीजों का रजिस्ट्रेशन पर उनकी पूरी हिस्ट्री ऑनलाइन मौजूद रहेगी। साथ ही अस्पताल में विभिन्न बीमारियों की जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन मिलेगी। इसके लिए मरीज को पैथोलॉजी जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही पर्चा बनवाने के लिए लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा। क्यूआर कोड के माध्यम से तुरंत पर्चा बन जाएगा। इसकी शुरुआत जिला अस्पताल में करीब चार माह पहले हुई थी। शुरुआत में एप के माध्यम से रोजाना 40 से 50 मरीजों के पर्चे बनते थे। अब महज 10 से 15 मरीजों के बनते हैं। इसमें तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है।
बढ़ाई जाएगी मरीजों की संख्या
आभा एप से ज्यादा से ज्यादा मरीजों को जोड़ऩे का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए इंटरनेट की दिक्कत व मैनपॉवर की कमी थी जिसे बढ़ा दिया गया है। रोजाना एप से जोड़ऩे के लिए मरीजों की संख्या बढ़ाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें