फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छेड़छाड़ के आरोपी को एक साल की सजा

Sat, 20 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट अनुराग कुरील ने छेड़छाड़ के एक मामले में एक आरोपी को एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 2 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी विशेष लोक अभियोजक मोनिका शुक्ला ने की।
विज्ञापन

मालूम हो, कि मछरेहटा के ग्राम लच्छीरामपुर निवासी हरीश व दीपू के खिलाफ 2015 में छेड़छाड़ का एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने दीपू को दोषी पाते हुए एक वर्ष के सश्रम कारावास व दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। हरीश को सिर्फ मारपीट के आरोप में दोषी करार देकर एक वर्ष परिवीक्षा की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें