सीतापुर। गोंदलामऊ ब्लॉक के उदईपुर पश्चिमी गांव में 32 लाख रुपये से आधुनिक पंचायत भवन को आकार दिया जा रहा है। इस भवन के निर्माण के लिए आरजीएस मद से 17 लाख रुपये, वित्त आयोग योजना से 7 लाख रुपये और मनरेगा के अंतर्गत 9.60 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। ग्राम पंचायत सचिव रमाकांत ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए। ग्रामीणों के अनुसार इस पंचायत भवन के बनने से ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में सुविधा होगी। साथ ही, ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर आसानी से मिल पाएगा।