फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाढ़ राहत परियोजना का विधायक ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवता (सीतापुर)। रेउसा विकास खंड क्षेत्र के मेउड़ी छोलहा के पास क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने बुधवार को बाढ़ राहत परियोजना का शुभारंभ किया। अधिशासी अभियंता सिंचाई विशाल पोरवाल ने बताया कि सरयू नदी के तट पर 1.77 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 630 मीटर लंबे तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। यह तटबंध बनने से करीब 15 से अधिक गांवों को बाढ़ व कटान से छुटकारा मिलेगा। सेवता विधायक ने 15 जून तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एसडीओ पुष्कर वर्मा, जेई मोहित कुमार, मनोज, विमलेश चौरसिया, अनिल दीक्षित, अखिलेश मिश्र, राजन शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें