फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 04 Mar 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव रंगवा रौशीपुर निवासी अमरीसा ने बताया कि उसकी पुत्री रूबी (24) की शादी आठ माह पूर्व गांव बहेरवा जगमालपुर निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर मारते-पीटते थे। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को रूबी के ससुराल वालों ने फोन करने पर लड़की से बात भी नहीं कराई थी।

रविवार को गांव के एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि रूबी का शव फंदे से लटकता मिला है। अमरीसा ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को ससुरालीजनों ने हत्या कर लटका दिया है। उसने बताया कि जब वे लोग गांव पहुंचे तो शव बिस्तर पर पड़ा था। सभी परिजन फरार थे। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें