मिश्रिख। इलाके के नरसिंघौली गांव निवासी पूजा राठौर (30) का शव मंगलवार को घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस व मायका पक्ष के लोगों को दी। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल इस मामले में मृतका के मायका पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। (संवाद)