फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एसडीएम के आश्वासन पर बाजार बंद व धरना स्थगित

Fri, 26 Jun 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। निजी बिजलीकर्मी की मौत के मामले में जेई अमित यादव का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिक, व्यापारी व किसान संगठन लामबंद हैं। तहसीलदार को ज्ञापन देकर बाजार बंद कर उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी देने के बाद शुक्रवार को एसडीएम ने व्यापारियों व उपभोक्ताओं के साथ बैठक की। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मामले के हल का आश्वासन दिया। इस पर शनिवार को होने वाली बंदी व धरना स्थगित कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि निलंबित अवर अभियंता ने भी महोली में विभाग द्वारा चलाए जा रहे व्हाट्सएप ग्रुप पर उपभोक्ताओं से धरना-प्रदर्शन न करने की अपील की है। इस दौरान भाजपा नेता मनोज मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, व्यापारी नेता शैलेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें