फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Thu, 08 Feb 2024 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र की कटीली चौकी के बड़ौरा पुल के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खैरेपारा निवासी सूबेदार तिवारी (65) तीन दिन पहले रिश्तेदार की शादी में गए थे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे रिश्तेदारी से वापस पैदल ही गांव की ओर जा रहे थे। बड़ौरा पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें