फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। किशोर को सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मानपुर थाना क्षेत्र के मुइजुद्दीनपुर मजरा रामपुर निवासी सर्वेश कुमार पासी (16) पुत्र शिव मोहन गुरुवार को सड़क पार कर रहा था।
इसी बीच एक स्कूटी सवार ने सर्वेश को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्कूटी सवार युवक वाहन सहित भाग निकला।
किशोर को बिसवां ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से लखनऊ जाते समय किशोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें