फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बढ़ रहा मलेरिया का प्रकोप, पांच मरीज मिले

Sat, 12 Aug 2023 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल की जांच रिपोर्ट में शनिवार को पांच मरीज सामने आए हैं। वहीं अगस्त में अब 20 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। इन मरीजों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद अब इन मरीजों के परिजनों की भी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में संक्रामक रोग धीरे-धीरे पांव पसारने लगे हैं। इसी वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस समय अधिकतर मरीज वायरल से पीड़ित हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को बुखार से पीड़ित करीब 425 मरीजों की जांच करवाई गई थी।
शनिवार को इन मरीजों की रिपोर्ट में पांच लोग मलेरिया से संक्रमित मिले हैं। यह मरीज एक गांव के न होकर अलग-अलग स्थानों के हैं। इन मरीजों को एक सप्ताह से लगातार बुखार आ रहा था। दवा खाने के बाद भी बुखार उतर नहीं रहा था। बुखार के साथ ही हाथ-पैर में दर्द व बदन दर्द हो रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब उनके परिजनों की भी जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अगस्त से मलेरिया मरीज सामने आने लगे हैं। रोजाना एक से दो मामले मिल रहे हैं।
विज्ञापन


ये हैं मलेरिया के लक्षण
बुखार आना, सिर दर्द होना, उल्टी होना, जी का मचलाना, ठंड लगना, चक्कर आना, थकान लगना आदि।

यह है बचाव
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव मिश्रा ने बताया कि मलेरिया के मच्छर अधिकतर शाम या रात को काटते हैं। इसलिए इस समय संभव हो तो घर में ही रहें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। घर के आसपास पानी न जमा होने दें। क्योंकि इसमें मलेरिया के जीवाणु पैदा होने का अधिक खतरा रहता है। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। अगर तीन से पांच दिनों तक लगातार बुखार आ रहा है तो नजदीकी सरकारी अस्पताल में पहुंचकर मलेरिया की जांच करवाएं।

मादा मच्छर के काटने से फैलता है रोग
सीएमएस डॉ.आर के सिंह ने बताया कि मलेरिया रोग एनाफिलीज मादा मच्छर के काटने से होता है। इस प्रजाति के मच्छर बारिश के मौसम में अधिक होते है। क्योंकि बारिश का पानी अधिक दिनों तक जमा होने से दूषित हो जाता है। इसमें इसी प्रजाति के मच्छर की उत्पत्ति हो जाती है।

मलेरिया के मरीज आ रहे सामने
बरसात के मौसम में गंदगी की वजह से मलेरिया फैलने की आशंका रहती है। जुलाई में मलेरिया के एक भी मामले नहीं आये थे। अगस्त में केस आना प्रारंभ हो गये है। अब रोजाना एक से दो मामले निकल रहे हैं। शुक्रवार को जिन मरीजों की जांच हुई थी। उसमें पांच मरीज मलेरिया संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें