फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गो आश्रय स्थल से कटीले तारों को हटाकर बनवाएं बाउंड्रीवाॅल

Thu, 06 Apr 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की नोडल अफसर व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक सी. इंदुमती ने गुरुवार को गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मिश्रिख ब्लॉक की ठाकुर नगर गोशाला की बाउंड्री पर लगे कटीले तारों को हटाकर शीघ्र बाउंड्रीवाॅल बनाने के निर्देश दिए। गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध कराने व उनकी देखरेख की बात कही।
विज्ञापन


नोडल अफसर सी. इंदुमती ने मछरेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बनियामऊ स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह को वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी देने को कहा। इसके बाद वह गोंदलामऊ ब्लॉक के महर्षि दधीचि गो आश्रय डेंगरा पहुंचीं।
यहां गोवंश धूप में परेशान मिले। उन्होंने धूप से बचाव के लिए शेड लगाने को कहा। नोडल अफसर ने मिश्रिख ब्लाॅक के नैमिषारण्य तीर्थ अंतर्गत ठाकुर नगर स्थित गोशाला और रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित गोपाल गोशाला का निरीक्षण किया। गोपाल गोशाला में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। गायों को गुड़, दलिया, हरा चारा देने की बात कही। इसके बाद देर शाम विकास भवन सभागार में अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें