सीतापुर। बारिश के चलते कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कुछ देरी पर ही सीतापुर जंक्शन पहुंचीं। हालांकि ट्रेन संख्या 55083 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर अपने निर्धारित से समय से करीब दो घंटे देरी से पहुंची। जानकारी मिली थी कि मैलानी की तरफ कहीं पेड़ गिर जाने के कारण ट्रेन को देरी हुई। सीतापुर जंक्शन पर यह ट्रेन दोपहर में 2.20 बजे पहुंचती है, जो रविवार को शाम 4.37 बजे पहुंची। इसके बाद खैराबाद स्टेशन पर ट्रेन के आने का समय दोपहर 2.31 बजे का है, रविवार शाम 5.05 बजे ट्रेन खैराबाद आई।