फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीतापुर में पागल कुत्ते का खौफ, सुबह-सुबह बच्चों समेत आठ को काटा; लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 21 Dec 2024 10:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में पागल कुत्ते के खौफ से लोग कांप उठे। सुबह-सुबह बच्चों समेत आठ को काटा। इसके बाद लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
कुत्ता काटने के बाद सीएचसी पहुंचे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में शनिवार को एक पागल कुत्ते के खौफ से मोहल्ला कांप उठा। कुत्ते ने सुबह-सुबह आठ लोगों को काटा। इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। बचाव का कोई तरीका न सूझा तो लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

सुबह-सुबह इन लोगों को काटा

मामला कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के पुरानी बाजार का है। यहां मस्जिद के पास पागल कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ाकर आठ लोगों को काटा। इसमे मनोज कुमार मंडल (34) निवासी बिसवा, जैनब (6), सिदरा (6), मो शकील( 45) निवासी पुरानी बाजार महमूदाबाद, मंतुषा (17) निवासी मोहल्ला खुदा गंज कोतवाली महमूदाबाद शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड से ट्रक लेकर आए मजलूम अंसारी (30), वसिम अंसारी (19) को भी काटा। सभी का समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में इलाज जारी है। लोगों ने कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला है। 

एक अन्य जगह बच्चे को काटा

इसके अलावा एक अन्य मामले में कोतवाली क्षेत्र के ही मोहल्ला शलाउद्दीनपुर निवासी सुशांत (4) अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों द्वारा उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया। उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें